छपरा, मार्च 11 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के अगौथर नंदा गांव की अपहृत दो नाबालिग सगी बहनों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। इस संबंध में अपहृत किशोरियों की मां ने इसुआपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें गांव के ही श्रीभगवान राम के पुत्र अभिषेक कुमार तथा मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बड़दहियां गांव निवासी बलिराम राम के पुत्र आदित्य कुमार पर शादी की नीयत से दोनों बच्चियों के अपहरण किए जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस की काफी दबिश के बाद दोनों सगी बहनों को गांव के मंदिर से बरामद कर लिया गया। वहीं बुधवार को दोनों बहनों को 164 के बयान के लिए छपरा कोर्ट ले जाया गया। उक्त जानकारी एसएचओ इसुआपुर कमल राम ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.