छपरा, अप्रैल 24 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के हंकारपुर गांव में शुक्रवार को अखंड अष्टयाम की शुरुआत हुई। समाज कल्याण के उद्देश्य कराए जा रहे इस यज्ञ में पंडित अजीत तिवारी और पंडित विमल तिवारी के मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। यज्ञ का संकल्प जवाहर राय दम्पती ने लिया। इसके पूर्व 251 कन्याओं, महिलाओं व पुरुष श्रद्वालुओं ने हाथों में कलश लिए घोड़े और डीजे के साथ एक जुलूस के रूप में यज्ञ स्थल से चलकर लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सढ़वारा बाजार शिव मंदिर परिसर स्थित तालाब से जलभरी कर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। पवित्र जल से यज्ञ की शुरुआत हुई। जुलूस का नेतृत्व मुखिया प्रतिनिधि अजय साह, पूर्व मुखिया अच्छेलाल राय,बीडीसी प्रतिनिधि हरेराम राय, पूर्व बीडीसी अशोक राय,विजय राय,अरुण राय,गोपाल राय,अखिलेश राय, संजय राय,ध्रुप राय,दशरथ राय...