छपरा, अप्रैल 26 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। इसुआपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष और इसुआपुर गांव निवासी 55 वर्षीय जितेंद्र सिंह कुशवाहा का असामयिक निधन रविवार की सुबह को हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रखंड में शोक की लहर व्याप्त हो गई। सैकड़ों की संख्या में जन-प्रतिनिधि ,सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य से आम लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े। लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मृतक एक कर्तव्यनिष्ठ जनप्रतिनिधि के साथ-साथ खुशमिजाज, मिलनसार, हर दिल अजीज सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। पैक्स अध्यक्ष के असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। यह भी पढ़ें- इसुआपुर के गम्हरियां गांव में तेरहवीं पर नहीं हुआ मृत्यु भोज मृतक की विधवा सविता देवी पुत्र कृष्ण मोहन कुमार और युवरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.