छपरा, मई 19 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। पावर सब-स्टेशन इसुआपुर से जुड़े कई गांवों में बुधवार को दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत जेई मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 132 केवी लाइन से संबंधित कार्य के कारण पिपरहियां फीडर की बिजली सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान पिपरहियां, डटरा, शुम्भा, रामचौरा और बनियापुर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

कोपा में मोबाइल चोरी कोपा पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में युवक को किया गिरफ्तार कोपा । कोपा थाना क्षेत्र पचरुखिया गाँव से मोबाइल चोरी करने के आरोप ने एक युवक की गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मोबाइल चोर की पहचान रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना गाँव निवासी आकाश कुमार सिंह बताया गया।

अमनौर में स्कार्पियो चोरी स्कार्पियों की चोरी अमनौर । अमनौर थाना क्षेत्र के ढोरलाही कैथल नारा स्थित एसएच-73 पर सोमवार क...