छपरा, अप्रैल 26 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की लौंवा पंचायत के वार्ड संख्या 15 स्थित गम्हरियां गांव निवासी पृतेश कुमार की पत्नी निशा देवी की मृत्यु के पश्चात रविवार को 13 वीं पर दिए जाने वाले भोज का आयोजन नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इसे सामाजिक कुप्रथा बताते हुए सामूहिक रूप से बहिष्कार का संकल्प भी लिया। वहीं मृतका के तैल चित्र पर फूल माला चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने इस कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लेते हुए कहा कि किसी स्वजन की मृत्यु के पश्चात शोक संतप्त परिवार वालों को सहयोग व संवेदना देना और उनके प्रति सहानुभूति ही मृतात्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि एवं मानवता है। न कि भोज के माध्यम से सामाजिक दबाव बनाकर परिवार पर आर्थिक बोझ डालना और उन्हें कर्ज में डूबोना है। डॉ नागेंद्र बौद्ध की अध्यक्षता एवं बौद्ध संघ रक्षिता की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.