छपरा, अप्रैल 27 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय केरवां के प्रांगण में सोमवार को प्लस टू स्तरीय मॉडल बुनियादी विद्यालय केरवां के भवन निर्माण का कार्यारंभ बिहार विधानसभा याचिका समिति के सभापति सह तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मॉडल प्लस टू तीन मंजिला विद्यालय का भवन उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार किया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिल सकेगी। यह शिक्षा जगत में मिल का पत्थर साबित होगा। साथ ही तरैया विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहे हैं। इस मौके पर इसुआपुर पश्चिमी के भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यदेव साह, संवेदक विकास कुमार पांडेय, अभियंता सुनील कुमार अम्बष्ट, स्थानीय...