वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम सदन ने 06 माह 04 दिन पहले (19 जनवरी-2026) अधिकारियों को निर्देश दिया था कि शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई 15 जून तक करा ली जाए। यह मियाद भी आठ दिन पहले बीत चुकी है। निगम प्रशासन ने दो दिन पहले 90 फीसदी नालों की सफाई पूरी हो जाने का दावा किया है जबकि कई नाले सोमवार तक फराटी न लगने तो तल्ली झाड़ सफाई न होने का दुखड़ा सुनाते मिले। यह स्थिति 'हिन्दुस्तान की पड़ताल' में दिखी। उल्लेखनीय है कि मौसम विशेषज्ञों ने इसी हफ्ते यानी 26 जून के आसपास मानसून की झमाझम बारिश शुरू होने का संकेत दिया है। नगर निगम का दावा है कि शहर के सभी 258 छोटे नाले साफ हो गये हैं जबकि सरैया बाजार, जलालीपुरा में छोटे नाले ही बजबजाते मिले। 128 बड़े नालों में कई की आधी सफाई भी नहीं हुई है। कहीं सफाई शुरू ही नहीं हो प...