नई दिल्ली, मार्च 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ लाया गया विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हालांकि ध्वनिमत से खारिज हो गया है लेकिन वह सरकार को घेरने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। अब विपक्ष इसी सप्ताह मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के खिलाफ महाभियोग लाने का नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष द्वारा इसके लिए लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों के हस्ताक्षर जुटाए जा रहे हैं। सीईसी के खिलाफ महाभियोग के लिए लोकसभा के 100 और राज्यसभा के 50 सांसदों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है। यह प्रक्रिया वैसी ही होती है जैसे जजों के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए अपनाई जाती है। तृणमूल, कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए हैं।सूत्रों के अनुसार, सीईसी के खिलाफ महाभियोग का नोटिस राज्यसभा क...