इसी सीजन में तीसरी बार 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से दिनभर बेहाल रहे लोग
रुडकी, जून 26 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की में शुक्रवार को एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। सुबह सात बजे से ही धूप चुभने लगी और दोपहर होते-होते सड़कें लगभग सूनी नजर आईं। भीषण गर्मी का असर बाजारों और व्यापार पर भी साफ दिखाई दिया। दुकानों के शटर तो खुले रहे, लेकिन ग्राहक नदारद रहे। वहीं घरों और दफ्तरों में कूलर व पंखों के बावजूद लोगों के पसीने नहीं थम रहे थे। यह भी पढ़ें- इसी सीजन में तीसरी बार 40 डिग्री पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी से दिनभर बेहाल रहे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.