नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- फॉक्सवैगन इंडिया ने अपनी भारतीय वेबसाइट से टिगुआन R-लाइन को हटा लिया है। माना जा रहा है कि इस SUV का भारतीय बाजार में सफर खत्म हो चुका है। अब इसकी जगह ग्राहकों को टायरॉन SUV खरीदनी पड़ेगी। इस महीने कंपनी अपनी इस ऑल न्यू टायरॉन पर 1.50 लाख रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। दरअसल, कंपनी इस पर 1 लाख रुपए का कैश डिस्काउंट और 50 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इस SUV को 5-सीटर और 7-सीटर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। वहीं, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपए है। टायरॉन का डिजाइनटायरॉन R-लाइन मस्कुलर लुक, क्लीन बॉडी सर्फेसिंग और दोनों तरफ खास रोशनी वाली लाइट सिग्नेचर मिलती है। स्पोर्टी R-लाइन पैकेज यूनिक स्टाइलिंग एलिमेंट्स और बड़े 19-इंच कोवेंट्री एलॉय व्हील्स के जरिए इसे और आकर्षक बनाता है। इस SUV को पहले ही 5-स्टार...