नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट तक 'ईओएस-05' उपग्रह को पहुंचाकर भारत ने अंतरिक्ष में ताकत का लोहा मनवाया है। आसमान से पृथ्वी पर उपग्रह से नजर रखने की यह क्षमता केवल अमेरिका और चीन ही हासिल कर सके हैं। भारत इस क्लब का तीसरा देश बन गया है। इसरो ने बताया कि प्रक्षेपण के ठीक 18 मिनट रॉकेट ने उपग्रह को 'सब-जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट' में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। जिस ऊंचाई पर रॉकेट पहुंचा है, वह जियोसिंक्रोनस ऑर्बिट (36000 किलोमीटर) से लगभग 5000 किलोमीटर नीचे है। यहां से उपग्रह अपनी निर्धारित अंतिम कक्षा के लिए खुद अपना सफर शुरू करेगा।उच्चतम बिंदु से आगे पहुंचा रॉकेट को उपग्रह को जीटीओ में 28,934 किमी के उच्चतम बिंदु तक पहुंचाना था, लेकिन रॉकेट ने 2,092 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर ली, जिससे उपग्रह 31,026 किमी तक पहुंचा।अब तक का...