नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- रिपोर्ट- हेमलता कौशिक दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस प्रणाली के उस लापरवाह रवैये को लेकर चिंता जताई है, जिसके कारण सरकारी गवाह अक्सर अभियोजन पक्ष के मामले में मुकर जाते हैं। जस्टिस गिरीश कथपालिया की पीठ ने हत्या के मामले में एक आरोपी की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह बात कही। मामले का प्रमुख गवाह जो कि एक ड्राइवर है, ने एक खास मोबाइल नंबर से लगातार धमकी भरे फोन आने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसी बात से नाराज होकर कोर्ट ने यह टिप्पणी की। अभियोजन पक्ष का आरोप था कि आरोपी महिला ने एक सह-आरोपी के साथ मिलकर उस व्यक्ति की हत्या की, जिसके साथ उसके कथित तौर पर अवैध प्रेम संबंध थे। यह भी आरोप लगाया गया कि हत्या के बाद आरोपी महिला व उसकी मां ने मृतक के शव को एक बक्से में पैक किया और ...