नई दिल्ली, जून 24 -- बाजार में उतरने के बाद से मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के शेयर धमाल मचाए हुए हैं। IPO प्राइस के मुकाबले मेरिट्रोनिक्स के शेयर दो हफ्ते में 200 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 473.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। मेरिट्रोनिक्स लिमिटेड का आईपीओ दांव लगाने के लिए 1 जून को खुला था और यह 3 जून तक ओपन रहा। कंपनी के शेयर 8 जून को बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में 149 रुपये था कंपनी के शेयर का दाममेरिट्रोनिक्स लिमिटेड के आईपीओ में शेयर का दाम 149 रुपये था। कंपनी के शेयर 8 जून को 90 पर्सेंट के फायदे के साथ 283.10 रुपये पर लिस्ट हुए थे। लिस्टिंग वाले दिन ही कंपनी के शेयर और उछाल के साथ 297.25 रुपये पर ब...