प्रयागराज, मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक अध्यापकों, प्रवक्ता, प्रधानाचार्यों, असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्यों की नई भर्ती से पहले रिक्त पदों की सूचना के लिए पोर्टल तैयार हो गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रशांत कुमार का कहना है कि इसी महीने से रिक्त पदों का ब्योरा अपलोड शुरू होगा। प्रदेश के 4512 एडेड माध्यमिक विद्यालयों और 330 एडेड महाविद्यालयों के रिक्त पदों की सूचना पोर्टल के माध्यम से ही ली जाएगी। वर्तमान में माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) के लगभग 23 हजार से अधिक पद रिक्त हैं। इसी प्रकार महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1200 से अधिक पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए 2022 में आवेदन लिए ग...