इसी महीने शहरवासियों को मिलेगा प्रेरणा पार्क
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शहरवासिययों को इसी महीने प्रेरणा पार्क (कालीघाट) की सौगात मिलेगी। योजना के मुताबिक काम हुआ तो 23 जून को यमुना किनारे पार्क का लोकार्पण होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्क और इसमें लगाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अशोक सिंघल की प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं।पार्क में आकर्षक हरित क्षेत्र, सैर के लिए विशेष पथ, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, बैठने की आधुनिक व्यवस्था तथा सुंदर लैंडस्केपिंग की सुविधा विकसित की जा रही है। शाम के समय लोगों को प्राकृतिक वातावरण का आनंद दिलाने के लिए विशेष प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। यहीं स्ट्रीट फूड जोन बनाने की भी तैयारी चल रही है। यहीं कालीघाट से यमुना में लेजर शो और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी संचालन हो रहा है। अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.