इसी महीने भरा जाएगा स्नातक के दो सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म
मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक के दो सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म इसी महीने भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर और स्नातक सत्र 2024-28 के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म अगस्त में ही भरा जाएगा। छठे सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म 17 और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 26 अगस्त से भराया जा सकता है। छठे सेमेस्टर में 90 हजार और चौथे सेमेस्टर में सवा लाख छात्र परीक्षा देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.