गोपालगंज, फरवरी 2 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। गंडक विभाग के जनरल मैनेजर आदित्य चौधरी ने सोमवार को अपनी टीम के साथ रामनगर उपनहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उपनहर का अधिकांश हिस्सा पहले ही पक्का किया जा चुका है, लेकिन डॉक्टर शफीक अंसारी के घर से होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर भृंगीचक तक करीब 500 मीटर का हिस्सा अब भी कच्चा है। निरीक्षण के दौरान जनरल मैनेजर ने संबंधित अधिकारियों और संवेदक को स्पष्ट निर्देश दिया कि फरवरी माह के भीतर इस शेष आधा किलोमीटर उपनहर को पक्का कर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग इस कार्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और तय समय-सीमा के अंदर काम हर हाल में पूरा किया जाएगा। पक्का हो जाने से भृंगीचक, जमुनहां बाबू, जमुनहां, महेशपुर, चोरहा और रामनगर क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ खेतों को सिंचाई के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.