मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। इस सप्ताह अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। फरवरी में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को अगले पांच दिनों का पूर्वानुमान जारी करते हुए इसकी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक पछुआ हवा ही चलने की संभावना है। हालांकि, इसकी गति के और अधिक मंद होने से सर्दी का असर कम होता जाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। इससे यह एक बार फिर सामान्य के करीब पहुंच गया। पूसा स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि वर्तमान संकेतों के आधार पर तापमान में तेजी से सुधार होगा। अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.