प्रयागराज, अप्रैल 8 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह से मुलाकात कर शिक्षकों की सात सामूहिक समस्याओं तथा अनेक व्यक्तिगत समस्याओं के संबंध में दिए गए नोटिस पर वार्ता की। संगठन के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने बताया कि डीआईओएस ने आश्वासन दिया है कि 28 जून 2024 के शासनादेश के आधार पर राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) से सम्मिलित किए गए शिक्षकों की मिसिंग कटौतियों को अपडेट करते हुए 30 अप्रैल तक उनके प्रान खाते में नियमानुसार धनराशि जमा करा दी जाएगी। अब तक बचे सभी शिक्षकों का प्रान आवंटन एक माह में किया जाएगा तथा उनकी कटौतियां प्रारंभ कर दी जाएंगी। शिक्षा निदेशक माध्यमिक से अनुमति लेकर शिक्षकों के मानव संपदा पोर्टल पर त्रुटियों को ठीक किया जाएगा। दो घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.