धनबाद, मार्च 29 -- संत अंथोनी चर्च धनबाद में रविवार को खजूर पर्व यानी खजूर रविवार का त्योहार मनाया जाएगा। यह अनुष्ठान प्रातः 6:45 बजे प्रारंभ होगा। जानकारी देते हुए संत एंथोनी चर्च के शिशिर प्रभात तिर्की ने बताया कि इस दिन प्रभु यीशु राजा के रूप में येरूशलेम में नम्रता और शांति के साथ प्रवेश करते हैं। येरूशलेम के लोगों ने प्रभु यीशु के स्वागत में खजूर की डालियां लहराईं और मार्ग में उन्हें बिछाया था। प्रभु यीशु ने राजा होकर भी नम्रता का मार्ग चुना। उसी स्मृति को याद करते हुए ईसाई धर्मावलंबी सैकड़ों की संख्या में खजूर की डालियां लेकर चर्च परिसर में उपस्थित होंगे। वहां चर्च के फादर लाल रंग का वस्त्र पहनकर खजूर की डालियों पर आशीष करेंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में चर्च में प्रवेश किया जाएगा, जहां विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा।

हिंदी हिन्द...