नई दिल्ली, फरवरी 27 -- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस महान भारतीय वैज्ञानिक सी वी रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को 'रामन प्रभाव' की खोज की स्मृति में मनाया जाता है। इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस एक विशेष थीम पर आधारित होता है। इस वर्ष 2026 की थीम है- 'विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति।' यह थीम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका, योगदान और नेतृत्व को उजागर करने तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वास्तव में, वैज्ञानिक सोच, नवाचार और सतत विकास में विज्ञान की भूमिका को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कहना गलत नहीं होगा कि यह दिन देश में वैज्ञानिक संस्...