नई दिल्ली, मार्च 14 -- क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम का विस्तृत विश्लेषण किया है। पिछले 18 वर्षों से ट्रॉफी का इंतजार कर रही दिल्ली की टीम के पास इस बार एक बेहद संतुलित और मजबूत टीम है। चोपड़ा का मानना है कि इस बार टीम चयन में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है और यदि अब भी परिणाम नहीं मिलते, तो प्रबंधन को आत्मचिंतन करना होगा। उन्होंने अपने विश्लेषण में कहा, "अगर अब ना जीत पाओ तुम इस बार ट्रॉफी दिल्ली वालों तो भाई गिरेबान में झांक के देखना पड़ेगा, आईना बताएगा आपको आपकी सच्चाई क्योंकि टीम आपने बनाई है एकदम चौकस है।" चोपड़ा ने याद दिलाया कि दिल्ली 2020 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन अब तक खिताब से दूर है। यह भी पढ़ें- WC खत्म, अब अगले 12 महीने में कब, कहां और कितने मैच खेलेगी भारतीय टीम, जानिएअक्षर पटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.