नई दिल्ली, मार्च 24 -- पिछले कई आईपीएल सीजन से पहले ये सवाल जरूर उठता है कि क्या इस बार भी महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे। जब ये साफ हो जाता है कि हां, वो खेलेंगे तब सवाल थोड़ा सा बदल जाता है- क्या ये बतौर खिलाड़ी धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा? इस बार भी ये सवाल उठे। धोनी सीएसके की तरफ से आईपीएल 2026 में खेलेंगे लेकिन ऐसी अटकलें हैं कि वह इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका में रह सकते हैं। सिर्फ बल्लेबाजी करेंगे क्योंकि सीएसके को संजू सैमसन के रूप में एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज मिल ही चुका है। लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर वाली इस चर्चा से पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा बिदक गए हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अगर एमएस को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलना है तो बेहतर यही होगा कि वह आईपीएल में खेलने से संन्यास ही ले लें। आकाश चोपड़ा ने कहा कि धोनी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.