पूर्णिया, अप्रैल 2 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।पूर्णिया जिले रानीपतरा क चांदी कठुआ गांव में शशि कुमार के घर पहुंचते ही गांव में होली-दीपावली एक साथ मनाई गयी। माहौल ऐसा बन गया कि चारों तरफ खुशी से लोग पटाखे छोड़कर फूलों की होली खेलने लगे। गांव के युवक शशि कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में होने के बाद वे बुधवार संध्या अपने घर पहुंचे। उनके आगमन पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं बुके भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। शशि ने कहा कि वे एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं और उनकी मां आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका हैं। पिता पेशे से किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनके माता-पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.