बेंगलुरु, जुलाई 16 -- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के गगनयान जैसे महत्वाकांक्षी और महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़े वैज्ञानिकों के इस्तीफों ने अंतरिक्ष विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कुछ महीनों में 100 से अधिक वैज्ञानिकों के नौकरी छोड़ने के बाद, डिपार्टमेंट ने इस पलायन को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। 14 जुलाई को जारी एक नए इंटरनल मेमोरेंडम के जरिए वैज्ञानिकों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) और इस्तीफे के नियमों को सख्त कर दिया गया है।100 से 120 वैज्ञानिकों ने छोड़ा इसरो टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरिक्ष विभाग ने आधिकारिक तौर पर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह संख्या 100 से 120 के बीच है। यूआरएससी से लगभग 80 और वीएसएससी से कम से कम 20 लोगों ने इस्तीफा दिया है। इसके अलावा कई और इस्तीफे अभी इव...