नई दिल्ली, जुलाई 16 -- अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलने के बाद पिछले तीन सालों में देश में तेजी से अंतरिक्ष स्टार्टअप बढे हैं। लेकिन इससे नुकसान यह हुआ कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुभवी वैज्ञानिकों ने भी निजी क्षेत्र का रुख किया है। बड़े पैमाने पर वैज्ञानिकों के इसरो छोड़ने के बाद चिंतित सरकार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्त और नौकरी छोड़ने के नियमों को सख्त कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ महीनों में इसरो की विभिन्न प्रयोगशालाओं से सौ से भी अधिक वैज्ञानिकों/तकनीशियनों के नौकरी छोड़ने के आवेदनों के बाद यह कदम उठाया गया है। अंतरिक्ष विभाग ने इसरो की सभी संस्थानों को निर्देश जारी कर कहा कि वे वैज्ञानिकों की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति या इस्तीफे को मंजूर नहीं करें तथा उसे अंतिम निर्णय के लिए अंतरिक्ष विभाग के मुख्या...