धनबाद, मई 8 -- केंद्रीय विद्यालय मैथन के दसवीं के छात्र अंकित कुमार साव का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम (युविका) 2026 के लिए हुआ है। इस कार्यक्रम के तहत अंकित कुमार साव को इसरो के केंद्र राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र (एनआरएससी), हैदराबाद में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला है। प्रशिक्षण 10 मई से 22 मई तक होगा। यह विद्यालय के रांची संभाग के लिए खुशी की बात है। विद्यालय के प्राचार्य प्रवीण कुमार माथुर ने छात्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। विज्ञान शिक्षिका शारदा भारती ने भी अंकित कुमार साव की उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने अंकित के समर्पण, मेहनत और वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...