इसरो के युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में आराध्या ने बढ़ाया मान
धनबाद, मई 29 -- सरस्वती शिशु मंदिर, श्यामडीह की 10वीं कक्षा की छात्रा आराध्या वत्स ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और झारखंड का गौरव बढ़ाया है। देश भर से चयनित करीब 300 छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में 57 प्रतिभागियों को इसरो के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिला। हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर में आयोजित प्रतियोगिता में आराध्या ने अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। उन्हें सम्मानित किया गया। आराध्या, विद्यालय के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार और मुन्नी देवी की पुत्री हैं। यह भी पढ़ें- 11 दिवसीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ उनकी इस सफलता से विद्यालय परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.