हाथरस, अप्रैल 18 -- सादाबाद। नारायण इंटरनेशनल स्कूल, अभयपुरा के कक्षा 10 के छात्र प्रेरित चौधरी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित युविका प्रोग्राम (यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम) के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में 11 मई से प्रारंभ होगा।युविका प्रोग्राम देशभर के प्रतिभाशाली छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है, जिसमें चयन के लिए बेहद कठिन मापदंड निर्धारित हैं। इनमें लगातार तीन वर्षों तक नेशनल या इंटरनेशनल ओलंपियाड में शीर्ष-3 रैंक, विज्ञान प्रदर्शनियों एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान, तथा खेलों में राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण या रजत पदक जैसी उपलब्धियां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- आईआईएसईआर भोपाल समर कैंप के लिए श्रीनगर की अलास्का गौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.