पीलीभीत, जुलाई 7 -- पीलीभीत। दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र वैभव शर्मा और विभव अग्रवपाल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अहमदाबाद स्थित केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण और शैक्षिक कार्यक्रम में भाग लेकर नाम रोशन किया। प्रशिक्षण के दौरान दोनों छात्रों ने अंतरिक्ष विज्ञान, रिमोट सेंसिंग, उपग्रह निर्माण और उनके विभिन्न उपयोगों से जुड़ी जानकारियां हासिल की। इसरो वैज्ञानिकों ने आधुनिक अंतरिक्ष तकनीकों, भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों और भविष्य की अंतरिक्ष परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। छात्रों ने प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया। वैज्ञानिकों से संवाद कर प्रश्नों के जवाब प्राप्त किए। प्रधानाचार्य सुदेशना सिन्हा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षण से लौटने के बाद बच्चों ने अपने अनुभवों को सांझा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...