रुडकी, अगस्त 29 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आरआईटी) में नवप्रवेशित छात्रों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रवेशोन्मुखी कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के वरिष्ठ मानव संसाधन एवं तकनीकी विशेषज्ञों, इसरो के वैज्ञानिकों, आईआईटी के प्रोफेसरों तथा संस्थान के पूर्व छात्रों ने नवागंतुकों को शैक्षणिक, तकनीकी और रोजगार संबंधी जानकारी दी। शनिवार को कार्यक्रम समापन के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. पराग जैन और महानिदेशक डॉ. एम.जे. निगम ने छात्रों को संस्थान की उपलब्धियों एवं शैक्षणिक वातावरण की जानकारी दी। शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. गौरव चतुर्वेदी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराया। आईआईटी के कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. बालासुब्रमण्यम ने छात्रों को...