गिरडीह, मई 19 -- बगोदर, प्रतिनिधि। इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बगोदर के कुसमरजा पंचायत के बरवाडीह निवासी स्व. टहल साव के परिजनों से मंगलवार को बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो ने मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक ने तत्काल गिरिडीह डीसी से फोन पर बात कर डुमरी सड़क हादसे में मृत सभी आश्रित परिवारों को अविलंब राहत राशि देने का आग्रह किया। वहीं बरवाडीह के ही सुरेश यादव के निधन पर भी विधायक उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। मौके पर मुखिया झरी महतो, पंसस बशारत अंसारी, उप मुखिया मंटू यादव, दिनेश्वर महतो, मो. सिराज, धर्म पंडित, कामेश्वर यादव, महादेव साव, जोगेंद्र साव, बैजनाथ यादव, बिशुन पंडित, डॉ. भुनेश्वर, युगल पंडित समेत कई लोग मौजूद थे। यह भी पढ़ें...