इसरी बाजार में वृद्ध महिला से दिनदहाड़े चेन की छिनतई
गिरडीह, मई 6 -- डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार में बुधवार सुबह एक बार फिर चेन छिनतई की घटना से लोगों में दहशत है। इसरी बाजार के एक होटल के सामने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी एक वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कावेरी होटल मालिक की दादी रोज की तरह सुबह घर के बाहर बैठी थी। तभी अपाची बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और किसी संतोष पासवान के घर का पता पूछने लगे। महिला द्वारा अनभिज्ञता जताने पर बातों में उलझाकर एक बदमाश ने उनके गले से करीब 25 ग्राम वजन के सोने की चेन, जिसमें लॉकेट भी लगा था, झपट लिया और दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना के संबंध में पीड़िता के पुत्र पशुपति नाथ गुप्ता ने बताया कि उनकी मां रोज की तरह बाहर बैठी थी, तभी यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.