गिरडीह, मई 10 -- डुमरी। इसरी बाजार में शुक्रवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में रातभर ब्लैक आउट की स्थिति बनी रही। दुर्घटना के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे घटना स्थल समेत इसरी और डुमरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अंधेरा छा जाने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में पुलिस प्रशासन को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पर्याप्त रोशनी नहीं होने और रोशनी की वैकल्पिक व्यवस्था सीमित रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व मलबे को हटाने का कार्य काफी धीमी गति से चला। प्रशासन द्वारा दो हाइड्रा और जेसीबी मशीनों को लगाया गया। जिसके बाद देर रात तक दबे वाहनों को निकालने की कोशिश जारी रही। भारी मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर तक मलबा हटाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.