कानपुर, जून 5 -- सीबीएसई विवाद और नीट पेपर लीक होने के प्रकरण में केंद्रीय मंत्री के इस्तीफा न देने को लेकर कानपुर के प्रभारी मंत्री व प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भड़क गए। उन्होंने कहा है कि इसमें मंत्री का क्या दोष है, वो इस्तीफा क्यों दें। जो दोषी थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय गुरुवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने परिक्षा लीक पर कहा कि तुलना करिए। यदि पहले 100 पेपर लीक होते थे और आज उदाहरण के तौर पर 10 हो रहे हैं, तो इसका मतलब है कि 90 प्रतिशत की कमी आई है और आगे भी इसमें कमी आएगी। कायदे से देखा जाए तो पहले लोग दोषियों को संरक्षण देते थे, जबकि हम उन्हें दंडि...