इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं..., जदयू का नाम 'जनता दल नीतीश'करने पर बोले उमेश कुशवाहा; संजय झा के प्रस्ताव का समर्थन
पटना, सितम्बर 13 -- जनता दल (यूनाइटेड) का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' करने पर अब पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता एक सुर में बोलने लगे हैं। JDU का नाम JDN करने का प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने रखा था और अब बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने भी संजय झा का खुलकर समर्थन कर दिया है। उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि इसमें कोई किंतु-परंतु नहीं है। उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने एक्स हैंडल पर संजय झा के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपनी बात रखी है। उमेश सिंह कुशवाहा ने एक्स पर लिखा 'जेडीयू मतलब नीतीश कुमार..खगड़िया में आयोजित 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पार्टी के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नाम से जोड़ने को लेकर जो भावना व्यक्त की है, वह जद (यू) क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.