जमशेदपुर, मार्च 25 -- जैन समाज का पवित्र नौ दिवसीय नवपद ओली पर्व चैत्र शुक्ल सप्तमी से पूर्णिमा तक धूमधाम से शुरू हो गया है। बिष्टूपुर जैन मंदिर और साकची जैन भवन में मंगलवार से इसकी शुरुआत हुई। वहीं, जुगसलाई जैन मंदिर में बुधवार से श्रद्धालु नौ दिनों तक भक्ति-भाव से आयम्बिल तप (एक समय एक स्थान पर सूखा-सादा भोजन) और नवपद की आराधना करेंगे। जैन परंपरा में चैत्र माह की सप्तमी से पूर्णिमा तक ओली पर्व की आराधना जप, तप और सत्संग के साथ संपन्न होती है। इस पर्व की सम्यक आराधना के लिए सिमडेगा से आचार्य डॉ. पद्मराज स्वामी जी महाराज पहुंचे। जैन भवन पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। आचार्य जी के सान्निध्य और मार्गदर्शन में नौ दिवसीय ओली पर्व की आराधना शुरू हुई।साकची स्थित जैन भवन में 26 तपस्वियों ने आयम्बिल तपस्या के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.