नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- साल 2008 में स्टार प्लस पर एक सिंगिंग रियलिटी शो आया था जिसका नाम था 'स्टार वॉइस ऑफ इंडिया'। इस रियलिटी शो के आखिर तक हर्षित सक्सेना और पंजाब के इश्मीत सिंह ने जगह बनाई थी। जज थे अभिजीत भट्टाचार्य, अल्का याग्निक आदेश श्रीवास्तव जैसे मशहूर संगीत के ज्ञानी। फिनाले में 19 साल के इश्मीत सिंह को पूरे देश से खूब प्यार मिला। हर जगह सिंगर के चर्चे हो रहे थे। इसी पॉपुलैरिटी का उन्हें अच्छा फल भी मिला और वो इस शो के विजेता बने। लेकिन कुछ ही महीनों बाद अचानक एक हादसे में इश्मीत की डेथ की खबर ने देश को हैरान कर दिया। इश्मीत की डेथ स्विमिंग पुल में डूबने से हुई थी। लेकिन इश्मीत के अंकल चरण कमल चड्ढा ने सिंगर की डेथ के बाद जो बताया था उससे सभी हैरान थे।इश्मीत सिंह की डेथ पहले थोड़ा टाइम लाइन समझते हैं। इश्मीत सिंह ने नवंबर 2007 क...