मोतिहारी, मार्च 2 -- मधुबन। मधुबन पुलिस ने इश्तेहार वारंटी सहित शराब के एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय व अपर थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि इश्तेहार वारंटी दुलमा गोंसाइपुर ग्राम का गांधी प्रसाद व शराब कारोबारी दुलमा ग्राम का बुलावा साह है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस ने गंगापुर ग्राम के एक शराब तस्कर के घर से 40 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। मामले में शराब तस्कर लखन मुखिया को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...