जहानाबाद, जून 11 -- रतनी, निज संवाददाता ।शकूराबाद थाने की पुलिस ने विभिन्न गांव में छापेमारी कर इश्तेहार वारंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि उत्तरापट्टी गांव में छापेमारी कर इश्तेहार वारंटी बम बिंद को गिरफ्तार किया गया है जबकि सरेया गांव में छापेमारी कर कांति देवी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पतियावां गांव में छापेमारी कर वारंटी सियाराम दास को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों लोग लंबे समय से फरार चल रहे थे जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- इश्तेहार वारंटी सहित तीन गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तीन अभियुक्त के घर चिस्पाया गया इश्तेहार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...