दरभंगा, मार्च 29 -- जाले। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में एसआई अमित प्रसाद ने शनिवार को कछुआ पंचायत के भीषम टोल निवासी मदन राय को उसके घर से गिरफ्तार किया। वह मसौढ़ी न्यायालय से इश्तेहार वारंटी था। रविवार को उसे पुलिस अभिरक्षा में मसौढ़ी थाना भेजा जाएगा, जहां से न्यायालय में पेश किया जाएगा। 20 लीटर शराब जब्त,तस्कर फरारसुरहाचट्टी। एपीएम थाने की पुलिस ने गत 27 मार्च को चनखेरिया-मनोरथा पथ पर परमानंदपुर (पोखरभिंडा) मोड़ के पास एक बाइक सहित उस पर लदी करीब 20 लीटर देसी शराब जब्त कर ली। हालांकि पुलिस को देख तस्कर बाइक छोड़ भागने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...