मुंगेर, मई 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में डायल 112 सेवा में तैनात एक पुलिस सिपाही को ड्यूटी के दौरान आवारा कुत्ते ने काट लिया। घटना सोमवार की है, जब आदर्श थाना जमालपुर के सिपाही रोहित कुमार ठाकुर दरियापुर क्षेत्र में इश्तेहार चिपकाने गए थे। इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और काट लिया। पीड़ित सिपाही रोहित कुमार ठाकुर ने बताया कि वे नियमित ड्यूटी के तहत इश्तेहार लगाने गए थे, तभी कुत्ता उन पर झपट पड़ा। घटना के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीएचसी जमालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार करते हुए एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाया। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। इस घटना ने एक बार फिर शहर में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.