इश्तेहार चस्पा करने के दौरान वारंटी गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 3 -- रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। न्यायालय से निर्गत इश्तेहार वारंट के आलोक में अभियुक्त दुगूल गांव के जगरूप बिगहा टोला निवासी कपिल भुईयां को पकड़ा गया। पुलिस टीम शनिवार को अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा करने पहुंची थी, तभी मौके पर ही उसे दबोच लिया गया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और किसी भी स्थिति में उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.