मुंबई, दिसम्बर 1 -- महाराष्ट्र में प्रेमी की लाश से शादी रचाने वाली आंचल मामिडवार ने घटना को लेकर बयान दिया है। आंचल ने इस मामले में पुलिसवालों पर भी आरोप लगाया है। उसने कहाकि दो पुलिसवालों ने उसके भाइयों को सक्षम की हत्या के लिए उकसाया। इसके अलावा आंचल ने यह भी बताया कि सक्षम ताटे के साथ उसका प्यार कैसे परवान चढ़ा था। गौरतलब है कि आंचल के प्रेमी सक्षम को उसके भाइयों ने ही मार डाला था। इसकी वजह थी सक्षम और आंचल की जाति अलग होना। सक्षम की हत्या के बाद आंचल ने उसकी लाश के साथ ही शादी रचा ली थी। इंस्टाग्राम पर हुई मुलाकातआंचल के मुताबिक उसके परिवारवालों ने शादी का फैसला मंजूर करने का आश्वासन दिया था। उसने कहाकि हम लोग तीन साल से साथ थे। हमने बहुत सारे सपने एक साथ देखे। मेरे भाइयों ने आश्वस्त किया था कि वे हमारी शादी कराएंगे। लेकिन आखिरी वक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.