मेरठ, मई 8 -- Meerut News: कहते हैं प्यार किसी को भी किसी से हो सकता है। फिर चाहें वह लड़का हो या फिर लड़की। यूपी के मेरठ से ऐसा ही मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती दो युवतियों के बीच प्यार में बदल गई। छह माह तक चली बातचीत के बाद दोनों ने साथ जिंदगी बिताने का फैसला कर लिया। शुक्रवार को एक युवती जयपुर से सरधना के मुल्हेड़ा गांव में सहेली से मिलने पहुंच गई। जानकारी होने पर परिजनों ने विरोध किया, तो हंगामा खड़ा हो गया। बाद में मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों साथ रहने की जिद पर अड़ गई। फिलहाल थाने में परिजन और पुलिस दोनों युवतियों को समझाने में लगे हुए थे। लेकिन दोनों युवतियां कुछ भी मानने को तैयार नहीं थीं। मिली जानकारी के अनुसार करीब छह माह पहले जयपुर और मुल्हेड़ा गांव की युवतियों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। बातचीत बढ़ी...