इश्क में कातिल बनी बीवी, आशिक संग मिलकर पति को मारकर बगीचे में दफनाया, 3 महीने बाद खुला राज
शाहजहांपुर, जून 6 -- UP News: यूपी के शाहजहांपुर से एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के मानपुर मलिकापुर गांव से करीब तीन महीने पहले लापता ओमकार की हत्या कर शव दबा दिया गया था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर कांट थाना क्षेत्र के ग्राम लिनथरा स्थित बगीचे से शव बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग में हत्या की साजिश रची गई थी। पुलिस के अनुसार मानपुर मलिकापुर निवासी ओमकार 23 फरवरी को तिलहर न्यायालय में तारीख पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद उसके भाई सत्यवीर सिंह ने छह मार्च को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद भी युवक का सुराग नहीं लगा। जांच के दौरान परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ में कई तथ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.