इश्क बना जानलेवा! प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, शव जलाकर जंगल में दफनाया
फतेहपुर, जून 1 -- UP News: यूपी के हमीरपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां फतेहपुर के रहने वाले युवक की उसकी ही प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर अपने घर ही में हत्या कर दी। इसके बाद शव जलाकर कानपुर के घाटमपुर के रेउना के जंगल में दफना दिया। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दंपति को हिरासत में लिया तो दोनों ने वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने जला हुआ शव बरामद करने के साथ ही सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजे हैं। फतेहपुर जिले के टिकरा थाना बकेवर के रहने वाले इन्द्रपाल निषाद ने बताया था कि आठ मई को उसका बेटा विजय निषाद घर से बाइक से हमीरपुर के कुरारा थाना क्षेत्र के मनकी गांव गया था। उसके बाद से वह लापता हो गया। पिता ने आरोप लगाया था कि बेटे के मनकी की निवासी किरन पत्नी कामता निषाद से प्रेम संबंध थे और उसने ही पति के साथ मिलकर बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.