इश्क का खौफनाक अंजाम, पहले गला दबाकर मार डाला फिर पेट्रोल डालकर जला दिया; कैसे खुली कहानी
इंदौर, जुलाई 29 -- इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में दो दिन पहले किराए के कमरे में जली हुई हालत में मिली 26 वर्षीय युवती की मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिस घटना को पहली नजर में गैस रिसाव से हुआ हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल सुनियोजित हत्या निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की उसके प्रेमी ने पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर पहचान मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इतना ही नहीं, घटना को हादसा साबित करने के लिए कमरे में रखे एलपीजी सिलेंडर की नली भी निकाल दी, ताकि मामला गैस रिसाव से लगी आग का लगे। हालांकि सीसीटीवी फुटेज, डिजिटल साक्ष्य और तकनीकी जांच ने आरोपी की पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान पलक केशव (26) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से टिमरनी (जिला हरदा) की रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.