चंदौली, मार्च 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में 50वीं रैंक प्राप्त करने वाले इशित्व आनंद की माता और आरपीएफ में सहायक सब इंस्पेक्टर अनमोल कुमारी को डीआरएम उदय सिंह मीना ने शनिवार को कार्यालय पर सम्मानित किया। पीडीडीयू मंडल में रेल सुरक्षा बल में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।डीआरएम ने उनके बेटे की सफलता पर योगदान के लिये पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कहा कि इशित्व आनंद की उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे मंडल के लिए उल्लेखनीय क्षण है। इशित्व आनंद की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है और यह उपलब्धि मंडल के लिए हर्ष का विषय है। इस मौके पर वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...