बिजनौर, अगस्त 21 -- एमडीकेवी इंटर कालेज नजीबाबाद की छात्रा इशिका पंडित को राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभागिता के लिये चयनित किया गया है। 11 सितंबर को प्रयागराज में राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी होगी।बताते चलें कि बिजनौर में जिला स्तर पर कु ईशिका पंडित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और हिंदू मॉडल कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित मंडल स्तरीय विज्ञान पर संगोष्ठी में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी के लिए चयन किया गया है। ईशिका पंडित 11 सितंबर को राज्य विज्ञान शिक्षण संस्थान प्रयागराज में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेगी। विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने मूर्ति देवी कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद की प्रधानाचार्य शबनम नसरीन और छात्रा की गाइड टीचर शाफिया परबीन को शुभकामनाएं दी हैं। यह भी पढ़ें- विज्ञ...